businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्रिटिश एयरवेज के टिकटों पर 90 फीसदी छूट!

Source : business.khaskhabar.com | Sep 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 british airways gives 90 per cent discount on mumbai london ticketनई दिल्ली। ब्रिटिश एयरवेज ने अपने भारतीय परिचालनों के 9 दशक पूरे होने के मौके पर मुंबई और लंदन के बीच आने-जाने के टिकटों पर 90 प्रतिशत तक की भारी छूट की पेशकश की। यह पेशकश एक दिन की बिक्री पर है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि इस पेशकश के तहत मुंबई और लंदन के बीच आने-जाने का टिकट 40,252 रूपए की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है। एक से 31 अक्टूबर तक इकनामिक क्लास में यात्रा के लिए इस मूल्य पर टिकटों का लाभ उठाया जा सकता है। ब्रिटिश एयरवेज के क्षेत्रीय वाणिज्यिक प्रबंधक (दक्षिण एशिया) क्रिस्टोफर फोर्डाइस ने बताया, "हम बाजार में अपने 90 साल के परिचालन का उत्सव मनाने के लिए जीवन में एक बार की जा रही इस पेशकश की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0