businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बेल को 1809 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bhel net profit in 1809 crore 43736बेंगलुरू । सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 में उसे 1,809 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो एक साल पहले 1,467 करोड़ रुपये था।

बेल अध्यक्ष एस.के. शर्मा ने कहा, ‘‘2015-16 अच्छा वित्त वर्ष रहा। ठेके में काफी वृद्धि हुई।’’

आलोच्य अवधि में कंपनी की आय 7,522 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 6,695 करोड़ रुपये थी।

एक अप्रैल, 2016 को कंपनी को मिले ठेकों का कुल मूल्य 32,022 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 21,617 करोड़ रुपये था।

कंपनी का निर्यात आलोच्य अवधि में 47 फीसदी बढक़र 8.5 करोड़ डॉलर रहा, जो एक साल पहले 5.8 करोड़ डॉलर था।

शर्मा ने कहा, ‘‘2015-16 की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं आय में 12 फीसदी वृद्धि तथा आकाश प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को भारतीय वायुसेना और सेना में शामिल किया जाना।’’


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0