businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश के सबसे बड़े गेहूं निर्यातक के रूप में नामित हुआ अलाना ग्रुप

Source : business.khaskhabar.com | Mar 25, 2022 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 alana group named as country largest wheat exporter 509585नयी दिल्ली । प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों और कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक अलाना ग्रुप देश के सबसे बड़े गेहूं निर्यातक के रूप में नामित किया गया है।

आवश्यक वस्तु की जरूरतों को पूरा करते हुये यह ग्रुप अनाजों की निर्बाध सुविधा सुनिश्चित करता है। अलाना ग्रुप ने 2019-2021 की दो वर्ष की अवधि में कुल 1,03,877 टन का निर्यात किया।

अलाना ग्रुप ने 1,812.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2021-22 की अवधि में 1,48,000 टन से अधिक निर्यात किया। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने ग्रुप की इस उपलब्धि की सराहना की है।

इस अभूतपूर्व समय में, यूक्रेन में जारी युद्ध ने बाजार में अनाज आपूर्ति के बड़े अंतर को पूरा करने का अनूठा अवसर दिया है। अलाना ग्रुप ने भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने के लिये युद्धस्तर पर कार्य किया है और दुनिया भर में आवश्यक खाद्यान्नों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता की है। देश से सर्वाधिक गेहूं निर्यात मध्य पूर्व और खाड़ी देशों को किया गया है।

अलाना ग्रुप के निदेशक फौजान अलावी ने अपनी कंपनी की सराहनीय उपलब्धि पर कहा, अलाना ग्रुप ने मीना क्षेत्र (मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका) में ग्राहकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाया है। सर्वोच्च गुणवत्ता वाले अनाज और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा हमारी विशेषज्ञता है। इससे हमें इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने और प्रतिष्ठित एपीडा निर्यात अवार्ड में स्वर्ण हासिल करने में मदद मिली है। हमारा लक्ष्य 300-400 मिलियन डॉलर के निर्यात राजस्व को हासिल करना है, जिससे न सिर्फ छोटे पैमाने पर खेती करने वाले किसानों को उनकी फसल के लिये बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करेगा, बल्कि केंद्र सरकार को भी आमदनी और कुछ वस्तुओं की जबरन खरीद में कमी के रूप में मदद करेगा।

अलाना ग्रुप के समग्र प्रयासों से वर्ष 2019-20 के लिये उसे भैंस के मांस के निर्यात में स्वर्ण और फलों के गूदे तथा फ्रोजन खाद्य पदार्थों के निर्यात में कांस्य प्राप्त हुआ था।

कंपनी के इन्हीं प्रयासों के दम पर उसे वर्ष 2020-21 के लिये भैंस के मांस और अनाज और अनाज से बनी चीजों के निर्यात में स्वर्ण और फलों के गूदे के निर्यात में कांस्य मिला।

--आईएएनएस

[@ BP, ब्लडशुगर हो काबू में तो नहीं सताएगा यह रोग]


[@ स्कूल में नाबालिग छात्र से संबंध बना हुई प्रेग्नेंट टीचर]


[@ फिट रहने में वसायुक्त चॉकलेट और मांस अधिक मददगार]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0