businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पोस्ट पेड किराया बढाएगी एयरटेल!

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airtel to hike post paid rentals by about 12 percent from decemberनई दिल्ली। देश की सबसे बडी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी कुछ योजनाओं में पोस्ट पेड मासिक शुल्क में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है जो दिसंबर से प्रभावी होगी। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को भेजे एक संदेश में कहा है, तीन दिसंबर, 2014 से आपके एयरटेल मोबाइल के लिए किराया 199 रूपए प्रति माह से बढाकर 224 रूपए प्रति माह किया जा रहा है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि एयरटेल ने सस्ते किराया प्लान में दरें बढाई हैं। एयरटेल को भेजे गए सवालों का जवाब तत्काल नहीं आया। देश में एयरटेल के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 20 करोड से अधिक है जिसमें प्री पेड और पोस्ट पेड ग्राहक शामिल हैं। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए जिसमें 30 सितंबर, 2014 को समाप्त हुई तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तीन गुना बढकर 1,383 करोड रूपए पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा तीन महीने के भीतर दूरसंचार सेवाओं की दरों में दूसरी बार बढोतरी की जा रही है। सितंबर में, कंपनी ने मोबाइल इंटरनेट की दरें 33 प्रतिशत तक बढा दी थीं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0