businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरसेल के साथ समझौते की जल्द होगी घोषणा : आरकॉम

Source : business.khaskhabar.com | Jun 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 aircel deal very shortly  reliance communications 49539मुंबई। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को कहा कि एक अन्य दूरसंचार कंपनी एयरसेल के साथ उसके प्रस्तावित विलय के समझौते की जल्द ही घोषणा होगी।

कंपनी के मुताबिक, इस बारे में एयरसेल के शेयरधारकों मैक्सिस कम्युनिकेशंस बेरहाड और सिंद्या सिक्योरिटीज एंड इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट के बीच वार्ता चल रही है।

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही बाध्यकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेगी और एयरसेल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के भारतीय बेतार कारोबार के विलय के सौदे के पूरा होने की घोषणा करेगी।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0