businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

त्योहारी सीजन में एयरएशिया इंडिया का बेहद सस्ती उडान का ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airasia india offers cheaper flights in festive seasonनई दिल्ली। एयरएशिया इंडिया त्योहारी सीजन के मद्देनजर यह अपने ग्राहकों को बेहद सस्ती उडान का तोहफा दे रही है। सभी टैक्स के साथ इसके छूट वाले टिकट 1290 रूपए से शुरू हो रहे हैं। यह स्कीम 7 अक्टूबर 2015 से लेकर 29 फरवरी 2016 तक की यात्राओं के लिए वैध है। लेकिन इसके लिए 18 अक्टूबर 2015 तक टिकट बुक करवा लेनी होगी। स्कीम बेंगलुरू-विशाखापत्तनम और इंफाल-गुवाहाटी तक की टिकटों पर लागू होगी। यानी, इन जगहों से आने या जाने की हवाई यात्रा के लिए आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। इन डेस्टिनेशन्स के लिए टिकट की कीमत है 1290 रूपए है। इस फेस्टिवल ऑफर में सबसे सस्ती टिकट इसी कीमत से शुरू होती है। इस स्कीम के तहत बेंगलुरू-कोच्चि की टिकट 1390 रूपए, बेंगलुरू-गोवा 1590 रूपए, पुणे-बेंगलुरू 1690 रूपए, दिल्ली-गोवा 3690 रूपए, दिल्ली-बेंगलुरू 3690 रूपए, दिल्ली-गुवाहाटी 3690 रूपए तय की गई है। बता दें,ग्राहकों को लुभाने के लिए एयरलाइन्स नई नई स्कीम ला रही हैं। जैसे गोएयर और जेट एयरवेज मंगलवार को ट्रैवल करने पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0