businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया को केंद्र से मिलेंगे 6 हजार करोड

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india to get 6000 crs from centreनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया को चालू वित्त वर्ष में 3,000 करोड रूपये का और पूंजी निवेश मिलेगा। संकटग्रस्त विमानन कंपनी को अगले वित्त वर्ष से परिचालन लाभ होने की उम्मीद है। नागर विमानन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। नागर विमानन मंत्रालय में सचिव वी सोमसुंदरम ने यह भी कहा कि चक्रवात प्रभावित विशाखापट्टनम में नया हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव नहीं है।

सोमसुंदरम कहा, "एयर इंडिया के लिए पुनरोद्धार योजना है। इसके अंतर्गत एयरलाइन में 6,000 करोड रूपये की पूंजी डाली जाएगी। मुझे लगता है कि इसमें से आधा निवेश किया जा चुका है। इस वित्त वर्ष के अंत तक एयरलाइन को 3,000 करोड रूपये की और पूंजी मिलेगी।" एयर इंडिया पर भारी ऋण बोझ है। सरकार ने कंपनी के लिए 30,000 करोड रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "एयर इंडिया के साथ समस्या यह है कि उसके पास कई ऎसे मार्ग हैं जो आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं हैं। पिछले दो से ढाई साल में इनमें काफी कमी की गई है। वे काफी हद तक घाटे को नीचे लाने में सफल हुए हैं। 2015 तक एयरलाइन के लाभ में पहुंच जाने की उम्मीद है। एयर इंडिया हाल ही में वैश्विक एयरलाइंस समूह स्टार अलायंस की सदस्य बनी है। इससे विमानन कंपनी के यात्रियों को करीब 1,300 गंतव्यों के लिए रूकावट रहित उडान की सुविधा मिल सकेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0