businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया का धमाकेदार ऑफर, 1777 रूपये में भरें उ़डान

Source : business.khaskhabar.com | Nov 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india diwali dhamaka now get tickets at rs   नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन में सस्ती एयर टिकट देने की रेस में अब फ्लाइट सर्विस देने वाली मशहूर एयर इंडिया भी शामिल हो गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की यह विमानन कंपनी फिर अपने यात्रियों के लिए दिवाली के मौके पर धमाकेदार स्कीम लेकर आई है।

कंपनी की दिवाली धमाका योजना 7 नवंबर तक जारी रहेगी जिसके तहत एयर इंडिया ने अपने घरेलू नेटवर्क पर 1,777 रूपये से शुरू होने वाले टिकटों की बिक्री की घोषणा की है। इस धमाकेदार स्कीम के तहत आप 15 जनवरी 2016 से 15 अप्रैल 2016 के बीच में यात्रा कर पाएंगे।

इन टिकटों की बुकिंग 7 नवंबर तक की जा सकती है। इन टिकटों की बुकिंग एयर इंडिया के ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉल सेंटर और ट्रैवल एजेंट के जरिए की जा सकती है। एयर इंडिया का घरेलु नेटवर्क 50 डेस्टिनेशन तक फैला हुआ है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में एयर एशिया, स्पाइस जेट सहित कई विमानन कंपनियों ने ऎसे ही लुभावने ऑफर्स की घोषणा की है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0