businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वॉलमार्ट ने भारत में दी करोडों डॉलर की घूस!

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Walmart gave million dollar bribe in India!वॉशिंगटन। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वॉलमार्ट पर शक है कि उसने भारत में करोडों डॉलर की घूस दी है। यह दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में किया गया है। वॉलमार्ट की खबर में कहा गया है कि भारत में वॉलमार्ट द्वारा जिस संदिग्ध रिश्वत मामले का खुलासा हुआ है, उसमें निम्म पदों पर तैनात स्थानीय कर्मचारियों को छोटी-छोटी राशि का हजारों भुगतान किया गया, ताकि सीमा शुल्क विभाग से सामान छुडाया जा सके या जमीन-जायदाद संबंधी मंजूरी प्राप्त की जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने कहा कि भारी संख्या में 200 डॉलर से भी कम भुगतान कई बार किए गए। कई बार तो पांच डॉलर तक की भी रिश्वत दी गई, लेकिन ऎसी राशि को जोडा जाए तो यह राशि करोडों डॉलर होगी। खबर के मुताबिक, वॉलमार्ट ने 2013 में भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम में खुदरा दुकानें खोलने की योजना रद्द कर दी और बजाय इसके उसने भारत में सिर्फ थोक विक्रेता बनने का फैसला किया। वॉलमार्ट पिछली संप्रग सरकार पर मल्टीबैंड रिटेल सेक्टर को खोलने के लिए दबाव बना रही थी और वह इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस में लॉबिंग भी कर रही थी। यह अमेरिकी संसद की विभिन्न रिपोर्टो में कही गई है।

खबर में कहा गया है कि वॉलमार्ट की व्यापक पैमाने पर रिश्वत देने की कोशिश के लिए उसे अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट व्यवहार अधिनियम (एफसीपीए) के प्रावधानों के मुताबिक दंडित नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसे भारतीय परिचालन से कोई मुनाफा नहीं हुआ है। इस घटनाक्रम से जुडे लोगों ने कहा कि किए गए भुगतान पर कोई बडा जुर्माना नहीं लगेगा, क्योंकि वॉलमार्ट का ऑपरेशन मुनाफे में नहीं रहा। वॉल के मुख्यालय से रिश्वत दिए जाने की खबर पर कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0