businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुंबई में दिसम्बर से 4जी सेवा शुरू करेगी वोडाफोन

Source : business.khaskhabar.com | Oct 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Vodafone to launch 4G in Mumbai by Decemberनई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने मुंबई में दिसंबर में 4जी सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की। वोडाफोन इंडिया के व्यापार प्रमुख-मुंबई इश्मीत सिंह ने एक बयान में कहा कि हम मुंबई में प्रमुख सेवा प्रदाता हैं और अपने ग्राहकों के लिए बहुत कुछ करने को तत्पर हैं।

मुंबई में 1800 मेगाहर्ट्ज में हम अपनी नई 4जी सेवा की शुरूआत को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न देशों में 4जी सेवा शुरू कर चुके हैं और हमारे पास अपेक्षित विशेषज्ञता है। इस बात से आश्वस्त हैं कि अपने क्लास में यह बेहतरीन होगा।

कंपनी ने कहा कि वह बीते छह महीने में मुंबई में एक हजार से अधिक जगहों को देख चुकी है और 500 करोड से अधिक का निवेश कर चुकी है। बयान के मुताबिक, देश में कंपनी को मुंबई से 30 फीसदी डेटा राजस्व प्राप्त होता है और यह भारत के शीर्ष डेटा बाजारों में से एक है।

बयान में कहा गया कि इस स्थिति को और मजबूत करने के लिए वोडाफोन उच्च क्षमता वाले केबल में निवेश कर रही है, जिससे डेटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को लाभ होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0