businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन ने खरीदी टाटा कॉम की नियोटेल

Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Vodafone bought by Tata Comm Neotelनई दिल्ली। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने टाटा कम्युनिकेशन की दक्षिण अफ्रीकी टेलीकॉम इकाई नियोटेल का सात अरब रैंड करीब 3,950 करो़ड रूपये में अधिग्रहण का करार किया है। यह सौदा वोडाफोन की दक्षिण अफ्रीकी सब्सिडियरी वोडाकॉम के जरिये हुआ है। टाटा कॉम ने एक बयान में कहा कि नियोटेल व वोडाकॉम ने सोमवार को करार करने की घोषणा की है। इसके तहत वोडाकॉम नियोटेल के 100 फीसद शेयरों का अधिग्रहण करेगी। नियोटेल दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे ब़डी फिक्स्ड लाइन फोन सेवा कंपनी है। इसकी 68.5 फीसद हिस्सेदारी टाटा कॉम के पास है। टाटा कॉम के एमडी व सीईओ विनोद कुमार ने कहा कि कंपनी इस सौदे के नतीजे से खुश हैं। यह हमारे वित्तीय उद्देश्य के मुताबिक है। इससे नियोटेल को दक्षिणी अफ्रीकी बाजार में अपने मूल्यवर्धन में मदद मिलेगी। सौदे को पूरा करने से पहले नियामकीय अनुमति लेनी होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0