businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईपीओ बाजार में उतरेगी वीडियोकॉन डीटीएच

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Videocon DTH arm Bharat Business plans IPOनई दिल्ली। वीडियोकॉन समूह की डीटीएच इकाई भारत बिजनेस चैनल लिमिटेड का आईपीओ किसी भी समय आ सकता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने कहा, "डीटीएच इकाई का आईपीओ अब किसी भी समय आ सकता है, क्योंकि बाजार की धारणा में काफी सुधार हुआ है।" धूत ने बताया कि वीडियोकॉन डी2एच की बाजार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि समूह का मुख्य व्यापार तेल एवं गैस क्षेत्र ही रहेगा। समूह के तेल एवं गैस कारोबार की ब्राजील, ओमान, इंडोनेशिया व ऑस्ट्रेलिया में परिसंपत्तियां हैं। बाजार सूत्रों के अनुसार समूह की ऊर्जा परिसंपत्तियां 2 लाख करोड रूपए के करीब है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0