businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूआईडीएआई योजना के तहत 72.24 करोड आधार जारी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 UIDAI generates 72.24 cr Aadhaar numbers till mid Decemberनई दिल्ली। इस वर्ष 14 दिसंबर तक 72.24 करोड आधार संख्या जारी की गई हैं। यूआईडीएआई ने 30 नवंबर 2014 तक इस योजना पर 5,311.6 करोड रूपए खर्च किए हैं। योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, "मार्च 2017 तक आधार परियोजना को लागू करने के लिए सरकार द्वारा 13,663.22 करोड रूपए का कुल परिव्यय मंजूर किया गया है। इसमें से 30 नवंबर तक 5,311.6 करोड रूपए खर्च किए गए हैं।" चालू वित्तवर्ष के दौरान परियोजना पर 30 नवंबर तक 946.32 करोड रूपए का परिव्यय हुआ है जबकि संशोधित परिव्यय अनुमान वर्ष 2014.15 के लिए 1,417 करोड रूपए का है। उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2014-15 के बजट अनुमान में परियोजना के लिए 2,039 करोड रूपए आवंटित किए गए हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0