businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोलकाता में विश्व का सबसे लंबा स्काईवाक

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The world longest skywalk In Kolkataकोलकाता। कोलकाता की रियल्टी कंपनी सिद्धा समूह ने सोमवार को कहा कि वह यहां दुनिया का सबसे लंबा स्काईवाक बना रहा है। उसकी आवासीय परियोजना से जु़डा यह स्काईवाक 550 मीटर लंबा होगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ""स्काईवाक 2019 तक पूरा होगा। इसके निर्माण पर 20 करो़ड रूपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें 14वें तल पर 1.1 किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक होगा, जो इतनी ऊंचाई पर स्थित दुनिया का इस तरह का सबसे लंबा ट्रैक होगा।"" स्काईवाक का नाम स्टारवाक रखा गया है। यह गैलेक्सिया के चरण-दो में स्थित होगा। गैलेक्सिया कंपनी की आवासीय परियोजना है, जो कोलकाता के पूर्वोत्तर सीमा राजरहाट में स्थित है।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0