businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एडेलविस का शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The net profit increased 41 percent Edelweissमुंबई| वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एडेलविस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एडेलविस) का शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 41 फीसदी बढ़ा। कंपनी के द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 56 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 31 फीसदी बढ़ी। कंपनी की कुल आय अप्रैल-जून 2014 तिमाही में 815 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 624 करोड़ रुपये थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0