businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सत्यम मामले में 30 को फैसला सुना सकती है अदालत

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The court decision could hear Satyam case 30 octoberहैदराबाद। पूर्ववर्ती सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड (एससीएसएल) में करो़डों रूपये के घोटाले की सुनवाई कर रही स्थानीय अदालत 30 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख की घोषणा कर सकती है। सीबीआई के विशेष अभियोजक के सुरेंद्र ने कहा कि अदालत ने सभी आरोपियों को उस तारीख को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में दस आरोपियों में प्रमुख आरोपी सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष बी रामलिंग राजू, उनके भाई एवं सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक बी रामा राजू, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वडलामणि श्रीनिवास आदि शामिल हैं। सत्यम घोटाले की सुनवाई विशेष अदालत में जून में पूरी हो गई थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0