businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या हुई 94.29 करोड

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Telephone user base rises to 94.29 cr in Apr June qtr: TRAIनई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई के अनुसार, देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अप्रैल-जून तिमाही में 1.07 फीसदी बढकर जून 2014 के आखिर में 94.29 करोड हो गई। दूरसंचार नियामक एवं विकास प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पूर्व तिमाही (जनवरी-मार्च) में ग्राहकों की संख्या 93.30 करोड रही थी। ट्राई ने कहा कि देश में दूरसंचार घनत्व 31 मार्च 2014 को 75.23 प्रतिशत था जो 30 जून 2014 को 75.80 फीसदी हो गया। इसके अनुसार, कुल वायरलैस ग्राहकों की संख्या जून 2014 के आखिर में 91.49 करोड हो गई जो मार्च 2014 में 90.45 करोड थी। यह 1.15 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0