businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टेक महिन्द्रा का मुनाफा गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tech Mahindra posts Rs 805.3 crore net profit in Q3मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की निजी कंपनी टेक महिन्द्रा को चाल वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 805.30 करोड रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1009.83 करोड रूपए से 20.26 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि इस दौरान उसकी सकल आय 4852.85 करोड रूपए से 18.91 प्रतिशत बढकर 5770.74 करोड रूपए हो गई है। कंपनी ने बताया कि आलोच्य अवधि में एकल आधार पर उसका मुनाफा 710.77 करोड रूपए रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 924.65 करोड रूपए से 23.13 प्रतिशत कम है। वहीं उसकी एकल आय 4180.57 करोड रूपए से 21.36 प्रतिशत बढकर 5073.61 करोड रूपए हो गई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0