businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स की बिक्री 10 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tata Motors sales grew 10 percentमुंबई। देश की एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2014 में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी बढी। कार और वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने पिछले महीने 41,734 वाहन बेचे थे। एक साल पहले दिसंबर 2013 में कंपनी ने 37,836 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी ने 8 फीसदी अधिक 37,776 वाहन बेचे।। एक साल पहले का आंकडा 35,010 था। कारोबारी साल 2014-15 में अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी की बिक्री 17 फीसदी कम रही। कंपनी ने इस दौरान 3,62,995 वाहन बेचे। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 4,35,079 बेचे थे। कंपनी का निर्यात 40 फीसदी बढा। विदेशी बाजार में कंपनी ने 3,958 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले का आंकडा 2,826 था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0