businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीसीएस का मुनाफा बढा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 TCS September quarter profit up 13.18 per cent at Rs5,244 croreमुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बडी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) का शुद्ध मुनाफा सितंबर में समाप्त तिमाही में 13.18 प्रतिशत बढकर 5244.28 करोड रूपए पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में 4633.33 करोड रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

 परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एन चंद्रशेखरन ने कहा कि अच्छी मांग और और क्षमता दोहन से आलोच्य तिमाही में लाभ वृद्धि दर स्थिर रही। सभी महत्वपूर्ण बाजारों, उद्योंगों और सेवाओं में हमने बेहतर प्रर्दशन किया।

सितम्बर 2014 में समाप्त्स तिमाही के दौरान कुल आमदनी में 16.83 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 2095.53 करोड रूपए से बढकर 24479.11 करोड रूपए पर पहुंच गया। एकल आधार पर शुद्ध मुनाफा 5607.75 करोड रूपए से 11 प्रतिशत घटकर 4991.68 करोड रूपए आ गया। आलोच्य अवधि में एकल राजस्व 18121.35 करोड रूपए से 6.34 प्रतिशत बढकर 19270.22 करोड रूपए पर पहुंच गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0