businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की पांच लाख सीटों की "सुपर सेल", 1499 रूपए से शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Jan 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Spicejet offers 5 lakh seats at discounted rates starting rs 1499मुंबई। आर्थिक तंगी से जूझ रही सस्ती विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने त्वरित पूंजी जुटाने के लिए बुधवार को "सुपर सेल" की घोषणा करते हुए पांच लाख सीटों को बिक्री के लिए रखा है जिनकी कुल कीमत एकतरफा यात्रा के लिए 1499 रूपए से शुरू है। सीमित अवधि के लिए दिए गए इस ऑफर के तहत आज से बुकिंग शुरू हो गई है जो 30 जनवरी तक की जा सकेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी ने विमानों के पट्टे का किराया और तेल कंपनियों तथा हवाई अड्डा प्राधिकरणों का बकाया चुकाने के लिए आनन-फानन में पूंजी जुटाने के लिए यह उपाय निकाला है। ऑफर के तहत 15 फरवरी से 30 जून तक के टिकट घरेलू उडान के लिए स्पाइसजेट के किसी भी रूट पर बुक कराए जा सकते हैं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ऑफर "पहले आओ पहले पाओ" पर आधारित है और हर फ्लाइट में ऑफर के तहत आने वाली सीटों की संख्या भी सीमित है। उसने बताया कि आम तौर पर जितनी सीटें हर उडान में खाली जाती हैं उन्हें ही इस ऑफर के तहत रखा गया है। यह इस साल का कंपनी का पहला प्रोमोशनल ऑफर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0