businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंकाक के लिए विमान सेवा शुरू करेगी स्पाइसजेट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet to resume flights to Bangkok from next monthमुंबई। किफायती विमान सेवा प्रदाता स्पाइसजेट अगले माह से बैंकाक के लिए अपनी विमानसेवा शुरू करेगी। कलानिधि मारन प्रवर्तित निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी ने अक्टूबर में पुणे और बेंगलूर से बैंकाक के लिए विमान सेवाएं शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण उसे गर्मियों की शुरूआत में ही सेवाएं बंद करनी पडीं। एयरलाइनों के लिए गर्मियों का मौसम मार्च अंत से शुरू होकर अक्टूबर तक चलता है। हालांकि, एयरलाइन ने अब बैंकाक के लिए पुणे और बैंगलूर के बजाय कोलकाता से उडान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि बैंकाक के लिए 25 सितंबर से सेवा शुरू होगी और यह स्पाइसजेट की कोलकाता से उडने वाले पहली अंतरराष्ट्रीय उडान होगी। एयरलाइन ने कोलकाता-बैंकाक उडान के लिए विशेष रियायती किराया अभियान भी चलाया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0