businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट निवेश जुटाने की वार्ता के आखिरी चरण में

Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet to raise investment in the last phase of negotiationsनई दिल्ली| किफायती विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि विदेशी निवेश जुटाने के लिए उसकी एक वार्ता आखिरी चरण में पहुंच गई है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, "हम एक विदेशी कंपनी के साथ निवेश आकर्षित करने की वार्ता के बिल्कुल आखिरी चरण में हैं, जिसके पूरी होने पर हमारे संपूर्ण बकाए के भुगतान और पुनर्निर्माण में मदद मिलेगी।"

कंपनी ने हालांकि इस विदेशी कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल में ही सालाना 1,003.24 करोड़ रुपये के घाटे की घोषणा की है। गत कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में भी कंपनी ने अपने नुकसान के साल-दर-साल आधार पर 73 फीसदी बढ़कर 321.51 करोड़ रुपये हो जाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि देश की विमानन कंपनियां ईंधन महंगाई, उच्च ब्याज दर और सुस्त आर्थिक गतिविधि की समस्या से जूझ रही हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0