businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की नई छूट योजना, 1,899 रू. से बुकिंग शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet offers discount scheme starting Rs 1899नई दिल्ली। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शनिवार को एक विशेष बिक्री योजना की शुरूआत की। इस विशेष योजना के तहत एकतरफा बुकिंग का किराया 1,899 रूपये से शुरू है। कंपनी द्वारा शुरू की गई यह तीसरी ऎसी छूट योजना है। इससे पहले कंपनी "स्पाइसजेट सुपर सेल" और "वी लव यू वेलेंटाइन सेल" छूट योजनाएं पेश कर चुकी है।
विमानन कंपनी के मुताबिक, यह नई "फेबहरी" बिक्री छूट योजना विशेष रूप से तत्काल यात्रा के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत यात्री सात फरवरी से आठ फरवरी 2015 के बीच बुकिंग कर सकते हैं, जबकि इस छूट पर सात से 28 फरवरी 2015 के बीच यात्रा करना वैध है। स्पाइसजेट के मुताबिक, यह ऑफर स्पाइसजेट के घरेलू नेटवर्क पर सभी सीधी और आगे की उ़डानों पर वैध होगा।
स्पाइसजेट के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी कनेश्वरन अविली के मुताबिक "आमतौर पर आखिरी समय पर टिकट बुक करना हमेशा महंगा प़ड जाता है। इसलिए इस तरह की विशेष योजनाओं के तहत सस्ती दरों पर तत्काल यात्राओं का लाभ उठाया जा सकता है, जिससे आप आखिरी मिनट की भागदौ़ड से बच जाते हैं।" स्पाइसजेट की 2015 में यह तीसरी छूट योजना है। कंपनी ने इससे पहले 4 फरवरी को "वेलेंटाइन डे" के अवसर पर 1,599 रूपये से शुरू अपनी छूट योजना पेश की थी। इस साल कंपनी की पहली छूट योजना 22 जनवरी को आई थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0