businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट का यात्रियों के लिए ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet launches V Day sale, bookings start at Rs 1599नई दिल्ली। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को किराए पर छूट की एक योजना पेश की, जिसके तहत कंपनी की सभी उडानों के लिए एक ओर का न्यूनतम किराया 1,599 रूपए होगा। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी कनेश्वरन अविलि ने कहा, "2015 के प्रथम ऑफर के बेहतर परिणाम से हम उत्साहित हैं और इससे पता चलता है कि स्पाइसजेट पर भरोसा कायम है।" इस भरोसे की खुशी में हमने वैलेंटाइन-डे ऑफर पेश करने का फैसला किया है।

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने इससे पहले बेहतर समय सारणी, महानगरों के बीच बेहतर संपर्क, एक ही दिन में वापसी के बेहतर विकल्प और छोटे शहरों के बीच बेहतर संपर्क की घोषणाएं की हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "29 मार्च 2015 से शुरू होने वाली ग्रीष्मकालीन समय सारणी में नेटवर्क और समय सारणी में और सुधार किया जाएगा।" यह 2015 की दूसरी छूट योजना है। कंपनी ने गत महीने भी 5,00,000 सीटों पर एक छूट योजना पेश की थी, जिसका एक ओर की अग्रिम बुकिंग का किराया न्यूनतम 1,499 रूपए था।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0