businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की 31 जनवरी तक उडानें रद्द!

Source : business.khaskhabar.com | Dec 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet extends flight cancellations till January 31चेन्नई। मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकलने के लिए पूंजी मिलने का इंतजार कर रही स्पाइसजेट ने अपनी उडानों का निरस्तीकरण अगले महीने तक के लिए बढा दिया है जिससे उसकी कम से कम 329 उडानें प्रभावित होंगी। इससे पहले, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2014 तक के लिए 1,800 से अधिक उडानें निरस्त करने की घोषणा की थी। विमानन कंपनी की वेबसाइट पर नवीनतम अद्यतन के मुताबिक, 31 जनवरी, 2015 तक 300 से अधिक उडानें निरस्त की गई हैं जिनमें ज्यादातर घरेलू उडानें और कुछ नेपाल व अफगानिस्तान की उडानें शामिल हैं। कलानिधि मारन की अगुवाई वाले सन ग्रूप की एयरलाइन हाल के महीनों में संकट के दौर से गुजर रही है और इसे उबारने के लिए कंपनी के मूल प्रवर्तक रहे अजय सिंह से बातचीत चल रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0