businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की संक्षिप्त अवधि के लिए अतिरिक्त उ़डानें

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet announces extra flights for limited periodहैदराबाद| किफायती श्रेणी की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली से हैदराबाद, दिल्ली से हैदराबाद होते हुए तिरुपति और दिल्ली से बेंगलुरू के लिए नई उड़ानों का संचालन करने की घोषणा की। इन उड़ानों का संचालन 15 अगस्त से आठ सितंबर तक के लिए होगा। कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सीमित अवधि के लिए इन उड़ानों का संचालन सप्ताह में चार दिन-शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार-को होगा।

दिल्ली-हैदराबाद और हैदराबाद-तिरुपति सेवा का प्रमोशनल किराया क्रमश: 2,999 रुपये और 1,999 रुपये से शुरू होगा।

दिल्ली-हैदराबाद-तिरुपति सेवा का किराया 4,999 रुपये से शुरू होगा। दिल्ली से बेंगलुरू का किराया 3,999 रुपये होगा।

इन सेवाओं के लिए अभी से टिकटों की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या इसके यात्रा साझेदारों कंपनियों से की जा सकती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0