businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट का ऑफर, अब 749 मे हवाई सफर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Spice jet offer to make journey at only 749, Must Readनई दिल्ली। कम किराए वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने नेटवर्क की तीन लाख से अधिक सीटों की रियायती बिक्री की घोषणा की है और इस सीमित अवधि की बुकिंग योजना के तहत घरेलू उडानों का मूल किराया 749 रूपए (कर रहित) होगा जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मूल किराया 3999 रूपए होगा। स्पाइसजेट ने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर "दीवाली सेल धमाका" के तहत अगले साल फरवरी से अगले नौ महीने के बीच यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा "आकर्षक किराए और हमारे विस्तृत नेटवर्क के कारण विभिन्न स्थानों के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। विमानन कंपनी ने कहा कि हवाई टिकटों की रियायती बिक्री आज से शुरू हुई है और 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी जबकि यात्रा एक फरवरी 2016 से 29 अक्टूबर 2016, तक की जा सकेगी।

स्पाइसजेट ने कहा कि हर तरह के शुल्क-कर समेत एक तरफ का किराया सभी बडे शहरेां और कुछ आकर्षक घरेलू पर्यटक स्थलों के लिए लागू होगा। इस पेशकश के तहत दिल्ली से अमृतसर और अहमदाबाद से मुंबई के लिए मूल किराया (कर रहित) 749 रूपए होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0