businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दक्षिण कोरिया का निर्यात घटा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 South Koreas exports mattersसियोल। दक्षिण कोरिया का निर्यात सितंबर महीने में साल-दर-साल आधार पर 8.3 फीसदी घट गया। यह जानकारी गुरूवार को जारी सरकारी आंक़डे में दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निर्यात दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में करीब आधा योगदान करता है और यह लगातार नौवें महीने घटा है। अगस्त में निर्यात 14.7 फीसदी घटा था।

व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी रपट के मुताबिक, सितंबर महीने में देश का निर्यात 43.51 अरब डॉलर रहा। आयात सितंबर में 21.8 फीसदी घटकर 34.56 अरब डॉलर का हुआ। आयात और निर्यात दोनों में लगातार नौवें महीने गिरावट दर्ज की गई है।

सितंबर महीने में देश का व्यापार आधिक्य 8.94 अरब डॉलर रहा, जो फरवरी 2012 के बाद से लगातार 44 महीने का व्यापार आधिक्य है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0