businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्मार्टफोन की बिक्री 65 फीसदी बढकर पहुंची 2.35 करोड

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Smartphone sales up 65 percent to 23.5 mn in Q3: Counterpointनई दिल्ली। मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत का जरिया न रह कर अन्य जानकारियों के काम में आने से स्मार्टफोन के प्रति उपभोक्ताओं में दिलचस्पी बढी है। काउंटरप्वाइंट रिर्सच की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट की सुविधा वाले फोन को लेकर उपभोक्ताओं की बढती दिलचस्पी से भारत में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 65 प्रतिशत बढकर 2.35 करोड पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष की समान अवधि में स्मार्टफोन की बिक्री 1.4 करोड थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में करीब 1.9 करोड स्माटफोन बिके थे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0