businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी ऎतिहासिक ऊंचाई पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Mar 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 119 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को फिर एक बार ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ और अपने इतिहास के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 119.07 अंकों की तेजी के साथ 22,214.37 पर और निफ्टी 40.35 अंकों की तेजी के साथ 6,641.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.93 अंकों की तेजी के साथ 22,116.23 पर खुला और 119.07 अंकों यानी 0.54 फीसदी तेजी के साथ 22,214.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,307.74 के ऊपरी और 22,094.29 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एसबीआई (4.04 फीसदी), भारती एयरटेल (4.00 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.11 फीसदी), गेल इंडिया (1.75 फीसदी) और एनटीपीसी (1.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे डॉ. रेड्डीज लैब (1.86 फीसदी), एसएसएलटी (1.26 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.10 फीसदी), सन फार्मा (1.00 फीसदी) और इंफोसिस (0.50 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.70 अंकों की तेजी के साथ पर 6,613.10 खुला और 40.35 अंकों यानी 0.61 फीसदी तेजी के साथ 6,641.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 6,673.95 के ऊपरी और 6,599.50 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले दिन बुधवार को भी ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ था और ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स ने 22,172.20 के ऊपरी स्तर को छुआ था और 22,095.30 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 6,627.45 के ऊपरी स्तर को छुआ था और 6,601.40 पर बंद हुआ था।

गुरुवार को बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 41.60 अंकों के तेजी के साथ 6,909.67 पर और स्मॉलकैप 68.11 अंकों की तेजी के साथ 6,916.50 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी देखी गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.46 फीसदी), तेल एवं गैस (1.28 फीसदी), रियल्टी (1.06 फीसदी), बिजली (0.92 फीसदी) और बैंकिंग (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.81 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.10 फीसदी) और धातु (0.03 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,669 शेयरों मे तेजी और 1,137 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 155 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0