businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज में लॉन्च किया एक दमदार फोन

Source : business.khaskhabar.com | Dec 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Samsung launched Galaxy A9 With 4000mAh Batteryनई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज के अंतर्गत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग ने अपना नया फोन गैलेक्सी ए 9 के नाम से लॉन्च किया है। फिलहाल यह स्र्माटफोन सैमसंग ने चीन में लॉन्च किया है। सैमसंग ने अपने इस नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए 9 में 6 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है।

सैमसंग का यह नया फोन एंड्रॉयड के 5.1.1लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 3 जीबी रैम दी गई है। ए9 स्र्माटफोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढा सकते हैं। जहां तक बात है इसके कैमरे की तो सैमसंग ने इस फोन में 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन का बैट्री बेकअप काफी दमदार है। इस फोन में 4000 एमएच पावर की बैट्री लगाई गई है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0