businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का संचालन लाभ घटा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Samsung Electronics Third Quarter Profit Falls Sharplyसियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरूवार को कहा कि तीसरी तिमाही में उसका संचालन लाभ साल-दर-साल आधार पर 60 फीसदी घट गया है। सैमसंग दुनिया की सबसे बडी स्मार्टफोन, मेमोरी चिप और फ्लैट स्क्रीन निर्माता कंपनी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कंपनी द्वारा जारी बयान के हवाले से कहा कि आलोच्य अवधि में संचालन लाभ साल-दर-साल आधार पर 60.05 फीसदी घटकर 4,060 अरब वॉन (3.85 अरब डॉलर) दर्ज किया गया। कंपनी का लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 43.5 फीसदी कम रहा। गत तीन साल में पहली बार कंपनी का संचालन लाभ 5,000 अरब वॉन से कम दर्ज किया गया है। वास्तविक आंक़डा अनुमान से कम रहा।

इस महीने के शुरू में कंपनी ने 4,100 अरब वॉन संचालन लाभ का अनुमान जारी किया था। तीसरी तिमाही में कुल आय साल-दर-साल आधार पर 19.69 फीसदी घटकर 47,450 अरब वॉन रह गई। गत दो साल में यह पहली बार 50,000 अरब वॉन से कम रही है। इस दौरान शुद्ध लाभ 48.79 फीसदी घटकर 4,220 अरब वॉन रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0