businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेबी ने चार कंपनियों के बैंक व डीमैट खाते किए कुर्क

Source : business.khaskhabar.com | Nov 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SEBI to cease companies banks and demat Accounts, Must Read    नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 6 करोड रूपए की वसूली के लिए 4 कंपनियों के बैंक व डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इन कंपनियों में सन प्लांट बिजनेस, आरसीएस वनस्पति इंडस्ट्रीज, प्लैटिनम फाइनेंस और सौंडरसन इंडस्ट्रीज शामिल हैं। सेबी ने पूंजी बाजार नियमनों के उल्लंघन के लिए इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया था। कुल वसूली जाने वाली राशि में से 5.76 करोड रूपए अकेले सन प्लांट बिजनेस पर बकाया है।

इसी तरह आरसीएस वनस्पति इंडस्ट्रीज पर 3.41 लाख रूपए का बकाया है। नियामक द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार प्लैटिनम फाइनेंस से 4.54 लाख रूपए तथा सैंडरसन इंडस्ट्रीज से 4.54 लाख रूपए वसूले जाने हैं। बाजार नियामक ने पाया कि सन प्लांट बिजनेस और उसके निदेशक व प्रवर्तक उसके पूर्व के आदेशों का पालन करने में विफल रहे। इसमें निवेशकों का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया था।

उसके खिलाफ कुर्की आदेश 5.76 करोड रूपए की वसूली के लिए दिया गया है। इसमें ब्याज भी शामिल है। सेबी ने बैंकों को इन कंपनियों के सभी खाते व लॉकर कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके अलावा डिपाजिटरियों एनएसडीएल व सीडीएसएल को डिफॉल्टरों के डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0