businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिवालिए की पत्नी का घर नीलाम करेगा सेबी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SEBI to auction house of defaulters wifeचेन्नई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को कहा कि पिरामिड साइमीरा के पूर्व प्रमोटर पी.एस. सामीनाथन की पत्नी उमा सामीनाथन की संपत्ति नीलाम की जाएगी। यह नीलामी बकाया का भुगतान न करने के लिए की जाएगी। सेबी के अनुसार, सामीनाथन को विभिन्न अपराधों के लिए दंडित किया गया, लेकिन कुल 12,750,000 रूपये का बकाया भुगतान न करने के बाद उसकी पत्नी इस धनराशि का भुगतान करने पर राजी हुई और जमानत के रूप में एक आवासीय संपत्ति पेश की। चूंकि दोनों निर्धारित तिथि पर बकाये का भुगतान नहीं कर पाए, लिहाजा सेबी ने संपत्ति जब्त कर ली और अब उसे 18 नवंबर को नीलाम किया जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0