businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस एमएफ का मुनाफा बढा 22 फीसदी

Source : business.khaskhabar.com | May 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance MF full year profit up 22 percentनई दिल्ली। रिलायंस म्यूचुअल फंड का परिचालन करने वाली रिलायंस कैपिटल ऎसेट मैनेजमेंट कंपनी का मुनाफा 2013-14 में 22 प्रतिश्त बढकर 352 करोड रूपए हो गया। कंपनी की परिचालन से होने वाली आय पांच प्रतिशत बढकर 775 करोड रूपए हो गई जो 2012-13 में 735 करोड रूपए थी।

 रिलायंस कैपिटल का कर पूर्व मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के दौरान 22 प्रतिशत बढकर 352 करोड रूपए हो गया जो 2012-13 के दौरान 290 करोड रूपए था। रिलायंस कैपिटल के मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का ने कहा कि बेहतर खुदरा भागीदारी और छोटे शहरों में हमारी पहुंच बढने के कारण हमें पिछले वित्त वर्ष के दौरान मुनाफे वाली वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मुझे आने वाले दिनों में म्यूचुअल फंड क्षेत्र के लिए चुनौतियों की बजाय अवसर ज्यादा दिख रहे हैं।

हमें भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि बरकरार रहेगी। रिलायंस म्यूचुअल फंड भारत की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति 9 प्रतिशत बढकर 1,03,542 करोड रूपए हो गई। म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, प्रबंधित खाते और अपतटीय कोषों को मिलाकर रिलायंस कैपिटल द्वारा प्रबंधित कुल परिसंपत्ति 31 मार्च 2014 तक 1,93,620 करोड रूपए हो गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0