businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस समूह ने मल्टीप्लेक्स बेचने का सौदा पूरा किया

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance Group has completed a deal to sell the multiplexमुंबई। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी, रिलायंस मीडियावक्र्स ने मंगलवार को कहा कि उसका मल्टीप्लेक्स कारोबार बेचने का सौदा पूरा हो गया है। इस सौदे के लिए कुछ भुगतान नकदी में और कुछ कर्ज स्थानांतरण के जरिए किया गया है, जिससे रिलायंस मीडियावक्र्स की मातृ कंपनी के कर्ज में 700 करो़ड रूपये की कमी आएगी। मातृ कंपनी, रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक सैम घोष ने शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में कहा, ""मल्टीप्लेक्स की बिक्री से हमारा ऋण शेयर अनुपात घटकर 1.75:1 हो जाएगा, जो देश के वित्तीय सेवा क्षेत्र में न्यूनतम है।"" कंपनी ने कहा कि इस सौदे में रिलायंस मीडियावक्र्स के आईमैक्स वडाला और कुछ अन्य स्थानों के रियल एस्टेट शामिल नहीं हैं, जिसे अलग से करीब 200 करो़ड रूपये मूल्य में बेचने की योजना है। कार्निवाल सिनेमाज को मल्टीप्लेक्स बेचने की घोषणा गत वर्ष दिसंबर में की गई थी। प्रस्ताव को सभी तरह की मंजूरी मिल जाने के बाद इस सौदे को पूर्ण करार दिया गया है। रिलायंस मीडियावक्र्स देश भर में बिग सिनेमा ब्रांड के 250 सिनेमाघरों का संचालन करती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0