businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जनरल इन्श्योरेंस का मुनाफा बढा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 21, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance General Insurance Q1 profit up 138 percentनई दिल्ली। रिलायंस जनरल इन्श्योरेंस का मुनाफा 2014-15 की पहली तिमाही में दोगुना बढकर 24.3 करोड रूपए हो गया और इस अवधि में बेची गई पालिसी की संख्या 10 लाख को पार कर गई। निजी क्षेत्र की प्रमुख साधारण बीमा कंपनी और अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा इकाई रिलायंस कैपिटल की अंग इस कंपनी ने उद्योग के रझान को मात देते हुए प्रीमियम संग्रह में उल्लेखनीय बढोतरी दर्ज की। कंपनी के मुख्य कार्यकारी राकेश जैन ने कहा कि उद्योग में धीमी वृद्धि दर का दौर है लेकिन रिलायंस जनरल सतत वृद्धि के लिए लोगों और कंपनियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की पहली तिमाही का मुनाफा 30 जून 2014 को समाप्त अविध में 138 प्रतिशत बढकर 24.3 करोड रूपए हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 10.2 करोड रूपए था। मुनाफे में बढोतरी ऎसे समय हुई है जबकि अन्य प्रमुख निजी साधारण बीमा कंपनियों के मुनाफे में गिरावट दर्ज हो रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0