आरआईएल ने दिया 6 नए जहाजों के लिए ठेका
Source : business.khaskhabar.com | Dec 25, 2014 | 

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने छह विशाल जहाजों के निर्माण के लिए ठेका जारी किया है। यह जानकारी यहां गुरूवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दी गई। इन जहाजों का उपयोग उत्तर अमेरिका से तरलीकृत ईथेन गैस को भारत लाने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने इन जहाजों के निर्माण के लिए मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। मित्सुई दुनिया की सबसे ब़डी शिपिंग कंपनी है। मित्सुई छह वेरी लार्ज ईथेन कैरियर (वीएलईसी) के निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण करेगी और इनके निर्माण और आपूर्ति होने के बाद इन जहाजों का संचालन और प्रबंधन भी करेगी।