businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिटी यूनियन बैंक में एफआईआई की सीमा बढी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 RBI raises FII investment limit in City Union Bank to 40 pcमुंबई। रिर्जव बैंक ने निजी क्षेत्र के सिटी यूनियन बैंक "सीयूबी" में विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) की सीमा बढाकर 40 प्रतिशत कर दी है। रिर्जव बैंक ने एक बयान में कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में एफआईआई सीमा पुनरीक्षित किए जाने के मद्देनजर गत 18 जुलाई को लगाई रोक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अब सीयूबी में एफआईआई की सीमा 40 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि उसने कहा कि सीयूबी में विदेशी निवेश किसी भी हाल में 74 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। यदि किसी दूसरे माध्यम से अधिक विदेशी निवेश हुआ होगा तो एफआईआई की सीमा 40 प्रतिशत से कम भी हो सकती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0