businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लव जिहाद,हत्याओं का माहौल इकॉनामी का शत्रु:राजन

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 RBI governor cautions, atmosphere of love jihad and murders will not help economy growनई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के बिसाहडा कांड को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दो-टूक कहा कि लव जिहाद और हत्याओं के माहौल में देश की अर्थव्यवस्था बढने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीएम और वित्त मंत्री देश की इकॉनामी को मजबूती की ओर ले जाना चाहते हैं, उसका आधार टिकाऊ होना चाहिए। लेकिन, मैं मानता हूं कि यह स्थिति ऎसी घटनाओं के चलते कायम नहीं हो सकती। राजन ने एक टीवी चैनल से कहा कि अराजक तत्व हमेशा मुश्किल खडी करते रहे हैं।

ऎसे तत्वों को बाधाएं खडी करने की बजाए योगदान देने पर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के तत्व देश के लिए चिंता का विषय हंै जिनसे कानून के आधार पर ही निपटा जाना चाहिए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0