businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पंजाब में डीजल, कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट पर कर बढाया

Source : business.khaskhabar.com | Oct 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Punjab govt raises value added tax on diesel, cold drinks, cigaretteचंडीगढ। पंजाब में लोगों को डीजल, कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट के लिए अधिक कीमत चुकानी पडेगी। राज्य की शिरोमणि अकाली दल, भाजपा गठबंधन सरकार ने इन उत्पादों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) बढा दिया है। एक अक्टूबर को जारी अधिसूचना में पंजाब उत्पाद शुल्क व कराधान विभाग ने वैट की दर डीजल पर एक प्रतिशत, कोल्ड ड्रिंक्स पर 5 प्रतिशत और सिगरेट व सिगार पर 9.5 प्रतिशत बढा दी । इस वृद्धि के साथ डीजल पर वैट बढकर 9.75 प्रतिशत, जबकि कोल्ड ड्रिंक पर यह 27.5 प्रतिशत व सिगरेट पर 30 प्रतिशत हो गया है। पंजाब वैट की दरों पर 10 प्रतिशत अधिभार भी लगाता है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0