businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयरधारकों से 13,500 करोड रूपए जुटाएगी पावर ग्रिड

Source : business.khaskhabar.com | Jun 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Power Grid Seeks Shareholders Nod to Raise Rs 13,500 Croreमुंबई। सार्वजनिक उपक्रम पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न प्रकार के बौंडों से 13500 करोड रूपए जुटाएगा। उपक्रम ने कहा कि इसके लिए वह शेयरधारकों की अनुमति लेगा। यह बौंड किस्तों में लाए जाएंगे जो पांच सौ से लेकर एक हजार करोड रूपए के होंगे। अधिक अभिदान मिलने पर अतिरिक्त राशि रखने का विकल्प भी होगा। पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने मार्च में ही चालू वित्त वर्ष के दौरान बौंडों के जरिए साढे सोलह हजार करोड रूपए तक जुटाने की स्वीकृति दे दी थी। यह बौंड उपक्रम अपने पूंजीगत खर्चो की जरूरतों को पूरा करने के लिए लाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0