वॉलमार्ट इंडिया ने मोरे को किया प्रौद्योगिकी प्रमुख नियुक्त
Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2015 | 

नई दिल्ली। वॉलमार्ट इंडिया ने बुधवार को पंकज मोरे को कंपनी का प्रौद्योगिकी प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। मोरे वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी कृश अय्यर को रिपोर्ट करेंगे। वह कंपनी के प्रौद्योगिकी एवं सूचना तकनीकी ढांचे को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
अय्यर ने कहा, "उनके गहरे ज्ञान और वैश्विक अनुभव से हमारे कारोबार को नई ऊचाइंयां मिलेंगी। वॉलमार्ट इंडिया में उनकी नियुक्ति एक बढिया नियुक्ति है।" उन्होंने 2013 में वॉलमार्ट के साथ काम करना शुरू किया था और अभी तक वॉलमार्ट के एशियाई बाजार (चीन, जापान और भारत) के लिए रणनीति प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्हें 19 साल का कार्य अनुभव है। (IANS)