businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

प्याज संकट : मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Onion crisis: India imports 18000 tonnes from Egyptनई दिल्ली। देश में जैसे-जैसे प्याज की कीमतें बढ़ रही है, भारत ब़डी मात्रा में मिस्र से प्याज का आयात कर रहा है। देश ने पिछले दो महीनों में मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात किया है। प्याज की कीमत देश में 60-70 रूपये तक पहुंच गई है। मिस्त्र से आयातित प्याज देशभर की मंडियों में पहुंच रहे हैं।

मिस्र के प्राधिकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, देश ने अगस्त-सितंबर 2015 के दौरान भारत को 18,000 टन प्याज का निर्यात किया है। मिस्र जल्द ही प्याज की इतनी ही अतिरिक्त मात्रा भारत को फिर निर्यात करने वाला है। भारत में मिस्र से प्याज का आयात 2015-16 में बढ़कर लगभग 35,000 टन हो सकता है, जो 2014-15 के 567 टन से कहीं अधिक है।

भारत के प्याज उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल नष्ट हो गई थी। व्यापारियों द्वारा प्याज की जमाखोरी की भी रपटें भी हैं, जिसके कारण देश में प्याज की किल्लत बढ़ गई है और इसके दाम में इजाफा हुआ है।

दिल्ली में मदर डेयरी के बूथों पर प्याज 40 रूपये प्रति किलोग्राम से कम दर पर बेचे जा रहे हैं, जो बढ़ती मांग के कारण कई बार सुबह 6.30 बजे तक ही बिक जाते हैं। भारत प्याज संकट के उबरने के लिए मिस्र और अफगानिस्तान से प्याज का आयात कर रहा है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0