businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल मूल्य 105.50 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Oil price dollars a barrel 105.50नई दिल्ली| पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार को 105.50 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस सोमवार को 105.46 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 6,403.85 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो सोमवार को 6,454.15 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में मजबूती आने के कारण हुआ और डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य में वृद्धि का भी इस गिरावट पर विशेष असर नहीं हो सका। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत हुआ। मंगलवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 60.70 रुपए प्रति डॉलर रही, जबकि इससे पिछले कारोबारी दिवस सोमवार को यह विनिमय दर 61.20 रुपये प्रति डॉलर ही थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0