businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल मूल्य 59.05 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Feb 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Oil price dollars 59.05 per barrelनई दिल्ली| पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 59.05 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को 58.43 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 3,672.91 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो शुक्रवार को 3,630.84 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य बढ़ने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट भी आई।

सोमवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.20 रुपये प्रति डॉलर रही। इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को यह विनिमय दर 62.14 रुपये प्रति डॉलर थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0