businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विश्व का सर्वोत्तम होटल ओबेराय मुंबई

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Oberoi Mumbai World Best Hotel: Institutional Investor pollनई दिल्ली। अमेरिकी की अग्रणी वित्तीय पत्रिका इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर द्वारा विश्व स्तर पर कराए गए एक सर्वेक्षण में ओबेराय मुंबई को सर्वोत्तम होटल घोषित किया गया है। 2014 में विश्व के सर्वोत्तम होटल के सर्वेक्षण में 42 देशों के ऎसे वरिष्ठ कार्यकारियों के बीच सर्वेक्षण किया गया जिन्होंने होटलों में एक साल में 50 या इससे अधिक रातें गुजारी हैं। ओबेराय समूह ने एक बयान में कहा कि पहली बार एक भारतीय होटल को इस महत्वपूर्ण वैश्विक सर्वेक्षण में विश्व का सर्वोत्तम होटल घोषित किया गया है। इसके अलावा, ओबेराय मुंबई इस सूची में शामिल होने वाला भारत से अकेला होटल है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0