businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

असहिष्णुता पर आरबीआई चीफ की नसीहत,स्वामी बोले-करो बर्खास्त

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Now RBI chief,s edification to govt on tolerance, Swami asks for terminationनई दिल्ली। देश में बढी रही असहिष्णुता को लेकर बढ रहे बवाल के बीच अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने केंद्र सरकार को नसीहत दी है। रघुराम राजन ने आपसी सम्मान और सहिष्णुता के परिवेश में सुधार लाने का आ±वान करते हुए शनिवार को कहा कि राजनीतिक स्तर से चीजों को ठीक करने की अत्यधिक सक्रियता से प्रगति का मार्ग अवरूद्ध होता है।

राजन ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए सवाल उठाने और चुनौती देने के अधिकार के संरक्षण की जरूरत है। रिजर्व बैंक की इस टिप्पणी पर भाजपा नेता सुब्र±मण्य स्वामी ने सख्त आपत्ति जताते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर डाली है। रघुराम राजन ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी समूह की भागीदारी को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी को शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाने या किसी खास समूह का अपमान करने की कार्रवाई की निश्चित तौर पर अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

आरबीआई प्रमुख ने कहा कि सहनशीलता और एक-दूसरे के लिए सम्मान की भावना से समाज में संतुलन कायम होगा, जो विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने आर्थिक तरक्की के लिए बहस को जरूरी करार दिया। उन्होंने कहा कि चीजों पर प्रतिबंध लगाने से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नए-नए विचारों को जगह देने के लिए माहौल सुधारने की जरूरत है, इसके जरिए ही विकास का रास्ता खुलेगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0