businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नोकिया ने एयरटेल के साथ किया करार

Source : business.khaskhabar.com | Apr 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Nokia partners Airtel to offer free 3G data to Nokia X buyersनई दिल्ली। फिनलैंड की हैंडसेट बनाने वाली नोकिया ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के साथ समझौता किया है। नोकिया ने हाल ही में पेश एंड्रॉयड आधारित नोकिया एक्स खरीदने वालों को तीन महीने के लिये मुफ्त 500 एमबी 3जी डेटा प्रति महीने की पेशकश करने के लिए यह गठजोड किया है। हैंडसेट बनाने वाली कंपनी ने बयान में कहा कि ग्राहक बिना 3जी सर्किल वाले क्षेत्रों में यह लाभ 2जी डेटा पर ले सकते हैं। पिछले महीने नोकिया ने भारत में एक्स फोन पेश किया, जिसकी कीमत 8,599 रूपए है। तीन महीने में 500 एमबी डेटा खत्म हो जाने के बाद ग्राहक को प्रति 3जी सर्किल में 10 केबी के लिए 3 पैसा देना होगा और 2जी सर्किल में यह शुल्क 10 पैसा प्रति 10 केबी होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0